हिमाचल के चंबा में भूस्खलन से महिला और उसके बच्चे की मौत
हिमाचल के चंबा में भूस्खलन से महिला और उसके बच्चे की मौत
शिमला, 17 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूस्खलन की एक घटना में एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार चंबा जिले में हड़सर के ऊपरी क्षेत्र में बुधवार शाम भूस्खलन हुआ।
घायलों को भारमौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य विवरण का इंतजार है।
भाषा वैभव माधव
माधव

Facebook


