नोएडा में मानसिक तनाव के चलते महिला ने आत्महत्या की

Ads

नोएडा में मानसिक तनाव के चलते महिला ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - March 26, 2022 / 12:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नोएडा, 26 मार्च (भाषा) नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि छीजारसी गांव में रहने वाली रूबी तिवारी (27) ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

भाषा

पवनेश जोहेब

जोहेब