केरल में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

केरल में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

केरल में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 21, 2021 12:52 pm IST

इडुक्की, 21 जुलाई (भाषा) केरल के इडुक्की जिले के संथानपारा के समीप एक जंगली हाथी ने बुधवार को 47 वर्षीय एक महिला की कुचलकर जान ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बागान में काम करनेवाली महिला विमला पर हाथी ने सुबह में हमला कर दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘ वह अन्य लोगों के साथ पास के इलायची के बगान में गई थी, तभी जंगली हाथी ने हमला कर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि अन्य लोग तो भागने में सफल रहे लेकिन वह नहीं भाग सकी।’’

भाषा स्नेहा उमा

उमा


लेखक के बारे में