नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया ऑटोरिक्शा, एक महिला की मौत

नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया ऑटोरिक्शा, एक महिला की मौत

नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया ऑटोरिक्शा, एक महिला की मौत
Modified Date: July 2, 2026 / 10:51 am IST
Published Date: July 2, 2026 10:51 am IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), दो जुलाई (भाषा) नोएडा में बृहस्पतिवार तड़के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक ऑटोरिक्शा के टकराने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में ‘स्पेक्ट्रम मॉल’ के पास हुआ जब ऑटोरिक्शा सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार यासमीन (45), उनका तीन माह का नाती सैयद, नाजिश (32), रनवी (23), मनीष (20) और देशराज (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने यासमीन को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में