दिल्ली के नजफगढ़ में सोशल मीडिया रील बनाते समय महिला नाले में गिरी: पुलिस

Ads

दिल्ली के नजफगढ़ में सोशल मीडिया रील बनाते समय महिला नाले में गिरी: पुलिस

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 10:30 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सोमवार को सोशल मीडिया रील बनाते समय 22 वर्षीय एक युवती कथित तौर पर नाले में गिर गई जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, भावना नामक युवती इलाके में जमा कचरे और खराब सफाई व्यवस्था को दिखाने के लिए नाले के पास वीडियो रिकॉर्ड करने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रस्सी की मदद से युवती को बाहर निकाला। युवती को सुरक्षित बचा लिया गया और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

भाषा राखी रंजन

रंजन