Reported By: Sakshi Tripathi
,भोपाल: AIIMS Hospital Video मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एम्स (Bhopal AIIMS Hospital) में एक बार फिर अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई है। यहां चूहों के बाद अब कॉकरोज की एंट्री हो गई है। जिसका वीडियो अब सामने आया है।
Bhopal AIIMS Hospital Video मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो ऑब्सट्रेटिक वार्ड के बाहर का है, जहां चूहें के बाद अब कॉकरोच का आतंक देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि यहां वार्ड के बाहर कॉकरोच घूम रहे हैं और परिजनों के खाने तक में घुसते नजर आ रहे हैं।
इस घटना का वीडियो अब मरीज के परिजनों ने अपने कैमरे में कैद कर ली है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वार्ड के बाहर कॉकरोच घूम रहे हैं और परिजनों के खाने तक में घुसते नजर आ रहे हैं। यहां तक के मरीजों के परिजनों के रुकने और सोने की व्यवस्था वहां भी गंदगी देखी गई है। इससे परिजन काफी परेशान हैं और अब अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद अब एक बार फिर एम्स प्रशान की कार्यप्रणालीपर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। परिजनों का कहना है कि अगर अस्पताल में ही इस तरह की हालत रहेगी, तो मरीजों की सुरक्षा और सेहत पर इसका क्या असर पड़ेगा।