दिल्ली स्थित घर में महिला मृत पाई गई, आत्महत्या का संदेह

Ads

दिल्ली स्थित घर में महिला मृत पाई गई, आत्महत्या का संदेह

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 03:06 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 03:06 PM IST

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शनिवार सुबह 24 वर्षीय महिला अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या का मामला है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना शनिवार तड़के मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम गौतम विहार स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां वह अपने कमरे में मृत पाई गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “महिला को जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

अधिकारी ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता लगाने और सबूत जुटाने के लिए एक फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने न्यू उस्मानपुर पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

भाषा

राखी संतोष

संतोष