झारखंड में महिला से सामूहिक बलात्कार, चार लोगों को हिरासत में लिया गया
झारखंड में महिला से सामूहिक बलात्कार, चार लोगों को हिरासत में लिया गया
खूंटी (झारखंड), 25 अगस्त (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर खूंटी में 20 वर्षीय एक युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में बुधवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना खूंटी में जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता सिमडेगा जिले की रहने वाली है और अपने एक रिश्तेदार के घर गोविंदपुर आई थी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गत सोमवार रात नौ बजे की है और पीड़िता ने पुलिस थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत में युवती ने चार युवकों पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि चारों आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने पीड़िया की शिकायत के हवाले से बताया कि युवती सोमवार शाम जब सिमडेगा के बानो से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो एक युवक ने झांसे में लेकर उसे कर्रा की अलग-अलग जगहों में घुमाया और वह अंत में उसे वापस गोविंदपुर स्टेशन ले गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवक ने अपने तीन दोस्तों को बुलाकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
भाषा सं इन्दु सिम्मी
सिम्मी

Facebook


