झारखंड के गुमला में धारदार हथियार से महिला की हत्या
झारखंड के गुमला में धारदार हथियार से महिला की हत्या
गुमला, 20 मई (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में सोमवार को 62 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि घटना घागरा थानांतर्गत दुको गांव में हुई और आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि कुछ लोग महिला के घर में घुसे और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा, “हम हत्या की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।”
भाषा जोहेब अविनाश
अविनाश

Facebook


