गंगनहर में एक अनियंत्रित जीप गिरा, एक महिला की मौत
गंगनहर में एक अनियंत्रित जीप गिरा, एक महिला की मौत
नोएडा (उप्र), 27 जुलाई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जनपद के दनकौर थानाक्षेत्र में भट्ठा गांव के पास एक जीप के अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसका उसका पति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दनकौर के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक ‘थार’ जीप अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गया ।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने ‘थार’ जीप से घायल अवस्था में महिला को और उसके पति को बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर रीना (31) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि रीना के पति मोहित का उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार

Facebook


