नोएडा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत

नोएडा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत

नोएडा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: March 8, 2021 7:24 am IST

नोएडा, आठ मार्च (भाषा) नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 79 में एक सोसाइटी में काम करते समय निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गयी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 79 में एक सोसाइटी में सोमवार सुबह दीवार के निर्माण के लिए नींव खोदी गई थी। अचानक नींव की दीवार गिर गई और मलबे में श्रीमती (50 वर्ष) नामक महिला दब गई। महिला को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में