कोविड-19 का टीका लगवाकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
कोविड-19 का टीका लगवाकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
मेदिनीनगर, 21 अक्टूबर (भाषा) पलामू जिले के रेहला थानान्तर्गत कोदरमाकला गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर कोविड-19 का टीका लेकर लौट रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार टीका लगवाने के बाद 32 वर्षीया महिला बाइक पर सवार होकर रेहला से अपने गांव कोदरमाकला लौट रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रहे टेम्पो से बाइक टकरा गयी, जिससे महिला रुखिया देवी जमीन पर गिर गयी और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक को हालांकि, गंभीर चोट नहीं आई है।पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा, संवाद, इन्दु धीरज
धीरज

Facebook


