उत्तराखंड के पौड़ी में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के पौड़ी में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

Modified Date: May 24, 2026 / 11:31 pm IST
Published Date: May 24, 2026 11:31 pm IST

पौड़ी (उत्तराखंड), 24 मई (भाषा) उत्तराखंड में पौड़ी के एक गांव में तेंदुए के हमले में 47 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीड़िता की पहचान विनीता देवी के रूप में हुई है। वह शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के बाहरी इलाके में अपने रोजमर्रा के काम कर रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि उसकी चीखें सुनकर उसका पति किशोर कुमार और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे तेंदुआ पास के जंगल में भाग गया।

उन्होंने कहा कि देवी के गले और कंधे पर दांतों के गहरे घाव हैं, साथ ही पीठ पर पंजों के गहरे निशान हैं।

परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने घायल महिला को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार हो रहा है।

पौड़ी के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) महातिम यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इलाके की निगरानी कर रहे हैं और निवासियों से सतर्क रहने की अपील करते हैं।’’

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में