कर्नाटक में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर महिला की चाकू मारकर हत्या

Ads

कर्नाटक में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर महिला की चाकू मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - May 15, 2024 / 03:02 PM IST,
    Updated On - May 15, 2024 / 03:02 PM IST

हुबली (कर्नाटक), 15 मई (भाषा) जिले में 21 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के कारण उसके परिचित ने बुधवार को तड़के चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय विश्वा उर्फ ​​गिरीश सावंत ने सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर यहां बेंडीगेरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वीरपुर ओनी इलाके में अंजलि अम्बिगेरा के घर का दरवाजा खटखटाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला ने दरवाजा खोला, तो आरोपी ने उस पर चाकू से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

भाषा

मनीषा

मनीषा