जंतर-मंतर पर महिला ने दीपके पर स्याही जैसी चीज फेंकी
जंतर-मंतर पर महिला ने दीपके पर स्याही जैसी चीज फेंकी
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही जैसी कोई चीज फेंक दी।
इस दौरान दीपके समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।
पुलिस की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से अस्पताल ले जाने के कुछ घंटों पर यह घटना सामने आई।
घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित हुआ और कॉजपा समर्थक मंच की ओर पहुंच गए।
महिला की पहचान और उसके इस तरह के कृत्य के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले में और विवरण की प्रतीक्षा है। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस वांगचुक को उनके अनिश्चितकालीन अनशन के 21वें दिन शनिवार तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस ने कहा कि चिकित्सकीय सलाह और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वांगचुक नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इस विवाद के कारण कथित तौर पर कुछ छात्रों की मौत के विरोध में 28 जून से कॉजपा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।
इस कार्रवाई के बाद दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में ले लिया।
भाषा
खारी वैभव
वैभव

Facebook


