ब्रिटेन से लौटी महिला के संक्रमित होने की पुष्टि, नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया

Ads

ब्रिटेन से लौटी महिला के संक्रमित होने की पुष्टि, नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया

  •  
  • Publish Date - December 10, 2021 / 04:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

कोलकाता, 10 दिसंबर (भाषा) ब्रिटेन से लौटी एक महिला के शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उक्त जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद महिला का नमूना लेकर उसे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है ताकि मामला ओमीक्रोन का है या नहीं यह पता लगाया जा सके।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ब्रिटेन से लौटी एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसे शुरूआत में बेलियाघाट आईडीबीजी अस्पताल भेजा गया था, हालांकि बाद में उसने संस्थागत पृथक-वास के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय किया।’’

उन्होंने बताया कि महिला की हालत स्थिर है।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश