मणिपुर के बाद एक और दरिदंगी, महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटा, जानें अपराधियों ने किा वजह से दिया घटना को अंजाम

मणिपुर के बाद एक और दरिदंगी, महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटा, जानें अपराधियों ने किा वजह से दिया घटना को अंजाम! west bangal nude video

मणिपुर के बाद एक और दरिदंगी, महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटा, जानें अपराधियों ने किा वजह से दिया घटना को अंजाम
Modified Date: July 22, 2023 / 12:01 pm IST
Published Date: July 22, 2023 11:46 am IST

कोलकाता। west bangal nude video एक ओर मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने को मामला थमा नहीं है। पूरा देश इस घटना से गुस्साया हुआ है। ऐसा ही एक और मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है। दरअसल, यहां मालदा​ जिले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप लगा है। बताया रहा है कि महिलाओं को चोरी के आरोपी में पीटा गया है।

Read More: सिर्फ इतनी से बात को लेकर हुआ था विवाद, युवक के पेट में घुसा दिया बियर की बोतल, अब अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग 

west bangal nude video घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर ​तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाओं को पीटते हुए अर्ध नग्न किया जा रहा है। बताया रहा है कि घटना तीन चार दिन पुराना है। इस वीडियो को भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

Read More: CAG Report: छत्तीसगढ़ सरकार ने चावल वितरण में की कटौती, 31 लाख परिवारों को नहीं मिला अतिरिक्त चावल

उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा है कि “यह राज्यों की बात नहीं है कि क्या मणिपुर या पश्चिम बंगाल, इस देश की हर बेटी राजनीति, जाति और पंथ की परवाह किए बिना सम्मान की हकदार है।आवश्यक साक्ष्यों के अनुसार यहां पश्चिम बंगाल के मालदा में महिलाओं पर कैसे हमला किया जाता है, इसके चौंकाने वाले और भयावह दृश्य हैं। ”

Read More: Manipur Violence : मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को दो महिलाओं को चोरी करते हुए मालदा के पकुआहाट से पकड़े थे। जिसके बाद उनकी पिटाई शुरु कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाओं को कुछ महिलाएं पीट रही हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस के पास इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई

Read More: बीजेपी ने तेज की चुनाव की तैयारी, चुनाव अभियान समिति की बड़ी बैठक आज, ये दिग्गज करेंगे शिरकत 

वहीं मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो देखने के बाद ही उनको इस घटना का पता चला है और प्राथमिक छानबीन करने के बाद पता चला है कि दो महिलाओं को चोरी करते वक़्त रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद स्थानीय महिला दुकानदारों ने उनकी पिटाई की थी। इसके बाद जो महिलाएं चोरी करते हुए पकड़ी गई थी वो भी भाग गई और जिन महिलाओं ने उनकी पिटाई की थी उन्होंने डर के मारे शिकायत भी दर्ज नहीं कराई।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।