Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक की तैयारियां तेज! इस दिन से संसद का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार, इतनों तक होगी बिल पर चर्चा
महिला आरक्षण विधेयक की तैयारियां तेज! इस दिन से संसद का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार, Women Reservation Bill Parliament special session
नई दिल्लीः Women Reservation Bill: देश की संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर अब तैयारियां तेज हो गई है। मोदी सरकार 16 से 18 अप्रैल तक इस विधेयक पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस सत्र में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों पर व्यापक बहस होने की संभावना है। हालांकि सियासी गलियारों में सांसदों के बीच यह भी चर्चा है कि जल्द ही सरकार बजट सत्र को स्थगित कर देगी।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि बजट सत्र को अनिश्चित काल के लिए आज स्थगित नहीं किया जाएगा बल्कि इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जाएगा और बहुत जल्द ही संसद के सदस्य फिर से मिलेंगे। राज्यसभा में उन्होंने कहा, ”हमारे पास कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, यह विपक्ष के साथ भी साझा किया गया है। अगले 2-3 हफ्तों में हम एक बहुत महत्वपूर्ण विधेयक लाने वाले हैं। आज सरकार सदन को स्थगित करने का प्रस्ताव रखेगी और हम जल्द ही फिर मिलेंगे; उद्देश्य सदस्यों को ज्ञात है।”
कांग्रेस विधानसभा चुनावों के बाद चाहती है विशेष सत्र: रिजिजू
Women Reservation Bill: उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार को पत्र लिखकर विधानसभा चुनावों को खत्म होने के बाद संसद बुलाने की मांग की है। मंत्री ने कहा कि सरकार मनमाने ढंग से काम नहीं कर रही है। बल्कि सभी पार्टी के सांसदों से सलाह ली जा रही है। रिजिजू ने कहा कि महिलाओं का आरक्षण का ऐसा मुद्दा है, जिसे संसद में सर्वसम्मति से पारित किया जाना चाहिए।इधर, इस मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी, ताकि पार्टियां अपने विचार रख सकें। प्रस्ताव को आगे बढ़ा सकें।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- V Mart Share Price: बिजनेस अपडेट के बाद शेयर ने मारी सरपट छलांग, आखिर क्या है इस तेजी की वजह?
- Rahul Gandhi on CAPF Bill: राहुल गांधी को आई IED ब्लास्ट ने पैर गंवाने वाले पुलिस अफसर की याद.. सरकार के कानून को बताया ‘संस्थागत अन्याय’..
- Contract Employees Regularization Order: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश जारी, भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खत्म हुए नियमितीकरण का इंतजार
- Ola Roadster Price Drop: अचानक सस्ता हुआ ओला रोडस्टर 9.1, पूरे 60,000 रुपये की कटौती कर खरीदारों को दिया जबरदस्त तोहफा
- Chhattisgarh Naxal Free Updates: छत्तीसगढ़ से माओवादियों का ‘सोर्स ऑफ इनकम’ भी पूरी तरह तबाह.. एक महीने में 8 किलो सोना और 6.75 करोड़ रुपये नकद बरामद
- Ola Electric Share: शेयर बाजार में अफरा-तफरी के बीच ओला बना ‘सुपरस्टार’, सिर्फ 2 दिनों में 25% उछाल से निवेशक हैरान!
- Petrol Pump Closed News: 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आई बड़ी खबर, जानिए यहां भाजपा ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान?

Facebook


