Ola Electric Share: शेयर बाजार में अफरा-तफरी के बीच ओला बना ‘सुपरस्टार’, सिर्फ 2 दिनों में 25% उछाल से निवेशक हैरान!
Ola Electric Share: गिरते बाजार के माहौल में भी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज गुरुवार को बीएसई पर यह 9% से ज्यादा उछलकर 28.53 रुपये …

(Ola Electric Share Price/ Image Credit: IBC24 News)
- सेंसेक्स में 1500 अंक से ज्यादा की गिरावट, बाजार में दबाव
- ओला इलेक्ट्रिक का शेयर गिरावट में भी 9% तक उछला
- सिर्फ 2 दिनों में शेयर में 25% से ज्यादा की तेजी
नई दिल्ली: Ola Electric Share Price: आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा टूट गया, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया। लेकिन इस गिरावट के बीच ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने सबका ध्यान खींच लिया है। जहां ज्यादातर शेयर लाल निशान में थे, वहीं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर जोरदार तेजी से ऊपर चढ़ते नजर आया।
दो दिनों में जबरदस्त उछाल (Massive Surge in Two Days)
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में पिछले दो दिनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान कंपनी का शेयर 9% से ज्यादा बढ़कर 28.53 रुपये तक पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को भी इसमें अच्छी तेजी दर्ज की गई थी। 30 मार्च 2026 को शेयर 22.69 रुपये पर बंद हुआ था, जो अब बढ़कर 28.53 रुपये हो गया है। यानी सिर्फ दो दिनों में इसमें 25% से ज्यादा की तेजी आई है। पिछले 5 दिनों में भी शेयर करीब 17% चढ़ चुका है।
ऑर्डर में तेज सुधार (Rapid Improvement in Orders)
कंपनी के प्रदर्शन में सुधार के संकेत भी मिल रहे हैं। मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में ओला इलेक्ट्रिक के रोजाना ऑर्डर 1000 यूनिट्स के पार पहुंच गए। VAHAN डेटा के अनुसार, मार्च में कंपनी के रजिस्ट्रेशन बढ़कर 10,117 यूनिट्स हो गए, जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 3,973 यूनिट्स था। यानी महीने-दर-महीने करीब 150% की ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी का कहना है कि उसकी बाजार हिस्सेदारी में V-शेप रिकवरी आई है और अब 80% से ज्यादा वाहनों की सर्विसिंग उसी दिन पूरी की जा रही है।
लंबी अवधि में दबाव में शेयर (Long-Term Pressure)
हालांकि, हाल की तेजी के बावजूद ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लंबे समय से दबाव में रहे हैं। इस साल अब तक शेयर में करीब 24% की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 7 महीनों में यह 55% से ज्यादा फिसल चुका है। सितंबर 2025 में शेयर 68.96 रुपये पर था, जो अब घटकर 28.53 रुपये रह गया है। कंपनी का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 71.24 रुपये और निचला स्तर 21.21 रुपये रहा है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- OnePlus 15 Price Cut: फ्लैगशिप प्रोसेसर और 50-50-50 MP कैमरे वाले OnePlus के इस फोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे खरीद सकते हैं आधी कीमत में
- FCRA Amendment Bill 2026: मोदी सरकार रखेगी विदेशों से मिलने वाले चंदे के एक-एक रुपये का हिसाब.. सदन में लाया बिल तो भड़का विपक्ष, कह दी ये बात..
- Allahabad High Court News: पति की मौत के बाद अब ससुर देगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लेकिन ये शर्तें होनी चाहिए पूरी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कंपनी के ऑर्डर और रजिस्ट्रेशन में तेज बढ़ोतरी के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Ola Electric Share: Amid the chaos in the stock market, Ola became a 'superstar', surprising investors with a 25% jump in just 2 days!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm