Petrol Pump Closed News: 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आई बड़ी खबर, जानिए यहां भाजपा ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान?
Petrol Pump Closed News: 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आई बड़ी खबर, जानिए भाजपा ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान?

Petrol Pump Closed News: 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आई बड़ी खबर / Image: IBC24 Customized
- 4 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान
- गुड फ्राइडे के कारण बदली तारीख
- व्यापारिक संस्थान बंद रहने की संभावना
रांची: Petrol Pump Closed News राज्य की खराब और लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने 4 अप्रैल को प्रदेश बंद का ऐलान किया है। इससे पहले विपक्षी पार्टी ने 3 अप्रैल को बंद का आह्वान किया था, लेकिन गुड फ्राइडे के चलते शेड्यूल में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश की व्यापारिक संस्थाएं बंद रहेंगी। वहीं, अब लोग ये सवाल पूछने लगे हैं कि पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे क्या? हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।
भाजपा की ओर से हड़ताल
Petrol Pump Closed News भाजपा की ओर से हड़ताल को लेकर जारी निर्देश में कहा गया है ''भाजपा सर्व पंथ समभाव पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए, किसी भी धर्म-संप्रदाय के कार्यक्रम में भाजपा बाधक नहीं बनना चाहती। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड में बेटी के साथ घटित घटना किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है।''
कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तीन अप्रैल को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार को आईना दिखाएगी। वहीं, चार अप्रैल (शनिवार) को विधि व्यवस्था को ठीक करने के लिए विरोध दर्ज कराते हुए झारखंड को बंद कराएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने झारखंड पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पार्टी प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि राज्य में बीते कुछ वर्षों में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है और त्योहारों के दौरान तनाव की स्थिति बन रही है।
पथराव और विवाद की घटनाएं
भाजपा नेताओं का कहना है कि होली, रामनवमी, दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, छठ, दीपावली और सरहुल जैसे पर्वों के दौरान विभिन्न जिलों में झड़प, पथराव और विवाद की घटनाएं सामने आई हैं। पत्र में गिरिडीह, हजारीबाग, मधुपुर, लोहरदगा, रांची, धनबाद और खूंटी सहित कई स्थानों की हालिया घटनाओं का उल्लेख किया गया है। खासतौर पर खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई पथराव की घटना को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। कहा कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें
- Datia Congress MLA Jail: इस विधानसभा सीट के विधायक को 3 साल की सजा, 25 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
- Allahabad High Court News: पति की मौत के बाद अब ससुर देगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लेकिन ये शर्तें होनी चाहिए पूरी
- Today Live News and Breaking Updates 2 April 2026: छत्तीसगढ़ में बढ़ी पेट्रोल की कीमत.. हर लीटर पर एक रुपये का इजाफा, जानें क्या हैं ताजा भाव
- OnePlus 15 Price Cut: फ्लैगशिप प्रोसेसर और 50-50-50 MP कैमरे वाले OnePlus के इस फोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे खरीद सकते हैं आधी कीमत में
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Jharkhand Bandh भारतीय जनता पार्टी द्वारा 4 अप्रैल को राज्य की कानून व्यवस्था के विरोध में बुलाया गया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Pump Closed News: BJP Announces Strike in Jharkhand on April 4, 2026

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm