महिलाओं को कपड़े पहनते समय इन बातों का रखना​ चाहिए ध्यान, अभिनेता से नेता बने चक्रवर्ती के इस बयान से मचा बवाल

Ads

महिलाओं को कपड़े पहनते समय इन बातों का रखना​ चाहिए ध्यान, अभिनेता से नेता बने चक्रवर्ती के इस बयान से मचा बवाल

  •  
  • Publish Date - March 19, 2021 / 07:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

कोलकाता, (भाषा) अभिनेता से नेता बने तृणमूल के विधायक चिरंजीत चक्रवर्ती ने शुक्रवार को विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि महिलाओं को कपड़े पहनते समय अपने आसपास के माहौल का ध्यान रखना चाहिए।

Read More News: कोरोना का कमबैक…खतरे की नई दस्तक! छत्तीसगढ़ में कोरोना का कमबैक क्यों और कैसे हुआ?

चक्रवर्ती ने दावा किया कि उन्होंने किसी पर अपनी बात थोपने के लिए नहीं बल्कि सुझाव के तौर पर यह बयान दिया।

Read More News: दुनियाभर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर का सर्वर डाउन, ठप्प हुई सेवाएं

हालांकि, विधायक के बयान पर आक्रोशित भाजपा ने कहा चक्रवर्ती का बयान अवांछनीय है और महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का अधिकार है।

Read More News: GATE-2021 में रायपुर की विधुश्री पांडेय ने हासिल किया 510 रैंक, NIT में कर रही फाइनल ईयर की पढ़ाई

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे चक्रवर्ती ने पार्टी की एक बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए में यह बयान दिया।

Read More News: ‘महाराज’ बन गए ‘भाई साहब’! सिंधिया पर बार-बार क्यों निशाना साध रही कांग्रेस?