Guna Crime News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर शातिरों का बड़ा खेल, इस कंपनी को लगाया लाखों का चूना, पुलिस ने किया खुलासा तो उड़े होश

Ads

Guna Crime News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर शातिरों का बड़ा खेल, इस कंपनी को लगाया लाखों का चूना, पुलिस ने किया खुलासा तो उड़े होश

Guna Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन ऑर्डर डिलेवरी का रिफंड खेल
  • फर्जी आईडी से ठगी
  • दो आरोपी गिरफ्तार

गुना: Guna Crime News गुना के कैंट थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन की रिफंड प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। (Guna Amazon Scam) शातिर बदमाशों ने फर्जी सिम, फर्जी नाम और फर्जी अमेजन आईडी बनाकर कंपनियों को लाखों रुपये की चपत लगाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 35 लाख रुपये की लग्जरी ईव्ही कार और 02 लाख रुपये के दो प्रीमियम मोबाइल फोन सहित कुल 37 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

बड़े रिफंड खेल का खुलासा

​Guna Crime News यह पूरा मामला तब सामने आया जब 31 अगस्त 2026 को पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि आरोपी शेखर मीना ने उसे अमेजन से 65 हजार रुपये का वनप्लस मोबाइल 45 हजार रुपये में दिलाने का लालच दिया था। इसके लिए 12 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए, लेकिन न तो मोबाइल दिया और न ही पैसे वापस किए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शेखर मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद ऑनलाइन ठगी के इस बड़े रिफंड खेल का खुलासा हुआ।

फर्जी नाम और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बनाता था आईडी

​जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शेखर मीना फर्जी नाम और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से अमेजन पर आईडी बनाता था। इन अकाउंट्स से महंगे मोबाइल प्रीपेड पेमेंट करके ऑर्डर किए जाते थे। जब कूरियर डिलीवरी वाला घर पहुंचता, तो आरोपी खुद को बाहर होना बताकर डिलीवरी होल्ड करवा देता था। इसके तुरंत बाद अमेजन ऐप पर रिफंड का दावा ठोक देता और पूरी रकम बैंक खाते में वापस ले लेता था।

रिफंड मिलने के बाद वह कूरियर कर्मचारी से मिलीभगत कर या संपर्क साधकर वही पार्सल भी हासिल कर लेता था। इस तरह बिना एक भी रुपया खर्च किए वह महंगा मोबाइल और पूरा पैसा दोनों अपने पास रख लेता था। इस क्राइम में आरोपी तरुण शर्मा भी उसका साथ दे रहा था। शेखर मीना और तरुण शर्मा पुलिस ने दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह ठगी कैसे की जाती थी?

फर्जी अमेजन आईडी बनाकर महंगे मोबाइल ऑर्डर किए जाते, डिलीवरी रोककर रिफंड लिया जाता और पार्सल भी हासिल कर लिया जाता।

मुख्य आरोपी कौन है?

शेखर मीना, जिसके साथ तरुण शर्मा भी शामिल था।

कितना सामान बरामद हुआ है?

35 लाख की ई-व्ही कार और 2 लाख के मोबाइल फोन, कुल 37 लाख रुपये का।