विश्व में मनाया जा रहा है आज योग दिवस, पीएम मोदी 40 लोगों के साथ करेंगे योग

विश्व में मनाया जा रहा है आज योग दिवस, पीएम मोदी 40 लोगों के साथ करेंगे योग

विश्व में मनाया जा रहा है आज योग दिवस, पीएम मोदी 40 लोगों के साथ करेंगे योग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: June 21, 2019 12:33 am IST

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के लिए आज शुक्रवार को रांची में हैं। गुरुवार की रात प्रधानमंत्री विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए थे, जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास और वरिष्ठ मंत्री सीपी सिंह ने एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: मल्टी विटामिन सिरप खरीदी घोटाला, शासन ने ईओडब्ल्यू को दी जांच की अनुमति

रांची में आज सुबह कार्यक्रम स्थल पर योग करने वालों का सुबह 3 बजे से आने का सिलसिला जारी है। प्रवेश के लिए 11 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। योग करने वाले सभी लोग आयोजन स्थल पर सुबह 5 बजे तक प्रवेश कर चुके हैं। इस साल योग कार्यक्रम के लिए मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’ रखा गया है। लोगों को हृदय को मजबूत बनाये रखने और इसकी बीमारियों को दूर रखने के लिए योग के महत्व को बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: International Yoga Day 2019: सेहतमंद रहना है तो करिए योग रहिए निरोग, योग दिवस पर 

वहीं मुख्यमंत्री रघुवार दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/NbMcsaQg518″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में