योगी सरकार ने गन्ना किसानों को 1.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया : बेनीवाल

Ads

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को 1.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया : बेनीवाल

  •  
  • Publish Date - March 20, 2021 / 08:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नोएडा, 20 मार्च (भाषा) पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रमुख मोहित बेनीवाल ने शनिवार को दावा किया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गत चार सालों में गन्ना किसानों को 1.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

बेनीवाल ने यह दावा राज्य में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में अपने विकास कार्यों की वजह से उत्तर प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है।

बेनीवाल ने दावा किया, ‘‘पिछले चार साल में गन्ना किसानों को 1.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है और 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है।’’

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र