दोस्त की पत्नी को दिल दे बैठा युव​क, फिर प्यार पाने रची ये खौफनाक साजिश

दोस्त की पत्नी को दिल दे बैठा युव​क, फिर प्यार पाने रची ये खौफनाक साजिश

दोस्त की पत्नी को दिल दे बैठा युव​क, फिर प्यार पाने रची ये खौफनाक साजिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 26, 2019 10:06 am IST

नई दिल्ली: कहते हैं प्यार अंधा होता है। दुनिया में किसी को कहीं भी और किसी से भी प्यार हो सकता है और लोग अपने प्यार को पाने के लिए किस हद तक कर गुजरते हैं इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला देश देश की राजधानी के जखीरा पार्क इलाके से सामने आया है। दरअसल एक युवक को अपने दोस्त की पत्नी से प्यार हो गया और उसे पाने के लिए उसने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। हद तो तब हो गई जब कत्ल के बाद वो अपनी दोस्त की बीवी के दुख में उसका हौसला भी बढ़ा रहा था ताकि कोई उसपर शक ना कर सके।

Read More: खुफिया एजेंसी रॉ और आईबी के नए चीफ नियुक्त, किसे मिली कमान.. देखिए

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के जखीरा पार्क इलाके में रहने वाला कुलकेश एक फैक्ट्री में काम करता था। इसी फैक्ट्री में दलबीर नाम का शख्स भी काम करता था। दोनों अगल-अलग ही रहते थे। दोनों की सालभर पहले ही दोस्ती हुई थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना—जाना लगा रहता था। इसी बीच कुलकेश, दलबीर की पत्नी पूजा के करीब आ गया और उसे पसंद करने लगा। दोस्त की पत्नी को प्यार के जाल में फंसाने के लिए कुलकेश समय समय पर उसे गिफ्ट भी देता था। लेकिन जब दलबीर को इस बारे में पता चला तो उसने कुलकेश को उसके घर आने-जाने से मना कर दिया।

Read More: गृहमंत्री ने कहा- बीजेपी विधायक पर होगी सख्त कार्रवाई, भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर

दलबीर के ​इस फैसले से कुलकेश को गुस्सा आया और उसने दलबीर को रास्ते से हटाने की ठान ली और उसने 24 जून को अपनी योजना के अनुसार दलबीर की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। बताया गया कि वारदत की रात पत्नी पूजा एक शादी समारोह में शामिल होने गई ​थी। इसके बाद कुलकेश, दलबीर को घसीट कर रेलवे ट्रैक पर ले गया और उसने उसे वहीं छोड़ दिया। ट्रैक से जब एक ट्रेन गुजरी तब कुलकेश ने पुलिस को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। ट्रेन के नीचे आने की वजह से दलबीर के शरीर के कई टुकड़े हो चके थे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"