मऊ में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मऊ में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मऊ में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Modified Date: March 4, 2024 / 12:45 pm IST
Published Date: March 4, 2024 12:45 pm IST

मऊ (उप्र), चार मार्च (भाषा) मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को पुलिस ने 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेश सिंह अत्री ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की लाश चकरा जंगल में पड़ी है। जांच में पता चला कि मृतक का नाम दीपक चौहान है और वह स्थानीय थानाक्षेत्र के बकराबाद गांव का रहने वाला है।

अत्री ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

वहीं, मृतक के चाचा शिवचंद चौहान ने बताया, ‘‘हमारे भतीजे को तड़के तीन बजे बुलाया गया और उसके बाद उसकी लाश मिली है, उसकी हत्या की गई है। पता चला है कि दीपक को पहले से धमकियां मिल रही थीं।’’

भाषा सं आनन्द

वैभव शफीक

शफीक


लेखक के बारे में