कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान घायल हुई युवती को आरएमएल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया: सूत्र

कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान घायल हुई युवती को आरएमएल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया: सूत्र

कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान घायल हुई युवती को आरएमएल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया: सूत्र
Modified Date: July 21, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: July 21, 2026 2:07 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुई एक युवती को यहां राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में ‘वेंटिलेटर’ पर रखा गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

युवती को सोमवार को प्रदर्शन के दौरान चोटें आई थीं।

सूत्रों ने बताया, ‘‘कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुई एक युवती आरएमएल अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।’’

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक बयान में दावा किया था कि प्रदर्शन के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि घायल प्रदर्शनकारियों की संख्या 60 है।

यह प्रदर्शन कॉजपा द्वारा आयोजित किया गया था। परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया था।

भाषा सुभाष शफीक

शफीक


लेखक के बारे में