जयपुर में पांच वर्षीय नाबालिग से गिरफ्तारी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ads

जयपुर में पांच वर्षीय नाबालिग से गिरफ्तारी के आरोप में युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 10, 2023 / 05:04 PM IST,
    Updated On - January 10, 2023 / 05:04 PM IST

जयपुर, 10 जनवरी (भाषा) जयपुर में पांच साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना जवाहर नगर इलाके में सोमवार को उस समय हुई जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी हरीश कुमावत ने कैंडी का लालच देकर लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।

जवाहर नगर के थानाधिकारी पन्ना लाल मीणा ने कहा, ‘आरोपी पड़ोसी है और पिछले 3-4 सालों से कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत अपहरण एवं बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।’

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसका बयान दर्ज किया गया है।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन