Flipkart Enter Food Delivery: ऑनलाइन शॉपिंग के बाद अब खाने की डिलीवरी पर Flipkart का बड़ा दांव! क्या Zomato-Swiggy का दबदबा खत्म हो जाएगा?

Ads

Flipkart Enter Food Delivery: फ्लिपकार्ट जल्द ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी कारोबार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी शुरुआत में ONDC के साथ सीमित स्तर पर इस सेवा की टेस्टिंग करेगी। ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर इसे धीरे-धीरे बड़े स्तर पर शुरू किया जाएगा। जिससे Zomato और Swiggy को नई प्रतिस्पर्धा मिल सकती है।

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 02:39 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 02:41 PM IST

(Flipkart Enter Food Delivery/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • Flipkart जल्द करेगा फूड डिलीवरी बिजनेस में एंट्री।
  • शुरुआत में सीमित स्तर पर होगी सेवा की टेस्टिंग।
  • ONDC के साथ इंटीग्रेशन की तैयारी।

नई दिल्ली: Flipkart Enter Food Delivery: भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार (Flipkart Enter Food Delivery) में जल्द ही एक नया बड़ा खिलाड़ी उतर सकता है। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart इस सेक्टर में एंट्री की तैयारी कर रही है। अभी तक इस बाजार में Zomato और Swiggy का दबदबा रहा है लेकिन Flipkart के आने से प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है। कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर अनुभव और नए विकल्प उपलब्ध कराना है। माना जा रहा है कि शुरुआत में सेवा सीमित क्षेत्रों में शुरू होगी और बाद में इसे देशभर में विस्तार किया जाएगा।

पहले टेस्टिंग, फिर होगा बड़ा विस्तार

Flipkart Group के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने बताया कि कंपनी अगले कुछ हफ्तों में फूड डिलीवरी सेवा शुरू (Flipkart Enter Food Delivery) करने की योजना बना रही है। शुरुआत में सीमित स्तर पर ग्राहकों के साथ इस सेवा की टेस्टिंग की जाएगी। इस दौरान कंपनी ग्राहकों की राय और फीडबैक लेगी। यदि लोगों को यह सेवा पसंद आती है तो इसमें जरूरी सुधार करने के बाद बड़े स्तर पर रोलआउट किया जाएगा। यह रणनीति Flipkart Minutes की शुरुआत के समय अपनाए गए मॉडल जैसी होगी।

ऐप और ONDC के जरिए मिलेगी सुविधा

कंपनी की योजना है कि फूड डिलीवरी सेवा को एक अलग ऐप के साथ-साथ Flipkart ऐप पर भी उपलब्ध कराया जाए। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च होने वाले शहरों या ब्रांड नाम की जानकारी साझा नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Flipkart इस सेवा को सरकार समर्थित Open Network for Digital Commerce (ONDC) के साथ जोड़कर शुरू कर सकती है। इससे ज्यादा रेस्टोरेंट और ग्राहकों को जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

बाजार में बढ़ रही है प्रतिस्पर्धा

फूड डिलीवरी सेक्टर में पहले से ही कई कंपनियां नए मॉडल के साथ अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। Rapido ने हाल ही में Ownly नाम का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य कम लागत पर फूड डिलीवरी उपलब्ध कराना है। कंपनी का दावा है कि वह रेस्टोरेंट से कमीशन नहीं लेती और ग्राहकों को ऑफलाइन जैसी कीमतों पर खाना उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

ग्राहकों को मिल सकते हैं नए विकल्प

Flipkart की एंट्री से फूड डिलीवरी बाजार (Flipkart Enter Food Delivery) में प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की संभावना है। इसका फायदा ग्राहकों को बेहतर ऑफर, कम कीमत और अधिक विकल्प के रूप में मिल सकता है। वहीं Zomato और Swiggy जैसी कंपनियों को भी अपनी सेवाओं और कीमतों को और बेहतर बनाने पर ध्यान देना पड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Flipkart किस नए कारोबार में एंट्री करने जा रहा है?

Flipkart जल्द ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

Flipkart की फूड डिलीवरी सेवा कब शुरू होगी?

कंपनी के अनुसार, अगले कुछ हफ्तों में सीमित स्तर पर इसकी टेस्टिंग शुरू की जाएगी।

Flipkart किस प्लेटफॉर्म के साथ यह सेवा शुरू कर सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flipkart अपनी फूड डिलीवरी सेवा को ONDC के साथ इंटीग्रेट कर सकता है।

Flipkart की एंट्री से किन कंपनियों को चुनौती मिलेगी?

इससे Zomato, Swiggy और फूड डिलीवरी सेक्टर की अन्य कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है।