त्रिपुरा में युवा कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों से पीआरटीसी हटाने को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी

त्रिपुरा में युवा कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों से पीआरटीसी हटाने को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी

त्रिपुरा में युवा कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों से पीआरटीसी हटाने को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी
Modified Date: August 22, 2026 / 10:04 pm IST
Published Date: August 22, 2026 10:04 pm IST

अगरतला, 22 अगस्त (भाषा) युवा कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई ने शनिवार को राज्य सरकार की सभी नौकरियों के लिए ‘त्रिपुरा के स्थायी निवासी प्रमाण पत्र (पीआरटीसी)’ को तत्काल फिर से लागू करने की मांग करते हुए राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

हाल में उच्च न्यायालय की एक टिप्पणी के बाद राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए पीआरटीसी की जरूरत को खत्म कर दिया है।

बदले हुए नियमों के तहत, जो उम्मीदवार किसी सरकारी स्कूल में लगातार पांच साल तक पढ़े हैं, वे बिना पीआरटीसी पेश किये सरकारी नौकरियों के लिए योग्य हैं।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नील कमल साहा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम सरकारी नौकरियों के लिए पीआरटीसी के प्रावधान को वापस लेने के सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। अगर सरकार पीआरटीसी को फिर से अनिवार्य नहीं करती है, तो हम एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी पहले से ही लाखों पढ़े-लिखे युवाओं के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है, ऐसे में राज्य में नौकरी के इच्छुक लोगों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को पीआरटीसी शर्त फिर से लागू करनी चाहिए।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में