शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने निकाला मार्च
शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने निकाला मार्च
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बलप्रयोग के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में केरल हाउस से जंतर मंतर तक विरोध मार्च निकाला।
प्रदर्शन के दौरान चिब ने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग के मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि छात्रों पर पैलेट गन और अन्य घातक बल का इस्तेमाल गृह मंत्री के आदेश पर हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और यदि उनकी जानकारी के बिना ऐसा हुआ है तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह को तत्काल बर्खास्त करें तथा मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
भाषा हक हक नरेश
नरेश

Facebook


