भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 16 मार्च को संसद का घेराव करेगी युवा कांग्रेस

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 16 मार्च को संसद का घेराव करेगी युवा कांग्रेस

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 16 मार्च को संसद का घेराव करेगी युवा कांग्रेस
Modified Date: March 14, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: March 14, 2026 7:44 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह भारत- अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ आगामी 16 मार्च को संसद का घेराव करेगी।

युवा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि देश भर से पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ता केंद्र की नीतियों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे।

इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे।

लाकड़ा ने कहा कि युवा कांग्रेस यह इस बात की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी कि कैसे व्यापार समझौते से किसानों और कपड़ा क्षेत्र को नुकसान होगा तथा देश की डेटा सुरक्षा से भी समझौता होगा।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के सदस्यों ने पहले एआई शिखर सम्मेलन के दौरान भी विरोध प्रदर्शन किया था।

चिब और युवा कांग्रेस के कई अन्य पदाधिकारियों को पिछले महीने ‘एआई इम्पैक्ट’ शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चिब और कई पदाधिकारियों को जमानत मिल चुकी है।

लाकड़ा ने कहा, ‘‘सत्र न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय दोनों ने स्वीकार किया है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का अभिन्न अंग है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में घोषित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय डेटा अमेरिका तक पहुंच जाएगा और घरेलू क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

भाषा हक

पवनेश नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में