हरियाणा के चरखी दादरी में युवक की गोली मारकर हत्या

Ads

हरियाणा के चरखी दादरी में युवक की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - January 28, 2023 / 10:32 PM IST,
    Updated On - January 28, 2023 / 10:32 PM IST

भिवानी, 28 जनवरी (भाषा) हरियाणा के चरखी दादरी जिले के मानकवास गांव में शनिवार को बाइक सवार तीन युवकों ने एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने युवक को तीन गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान मानकावास निवासी हरविंदर (24) के तौर पर की गयी है ।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जार ही है ।

भाषा सं रंजन

रंजन