पूर्वी दिल्ली में यूट्यूबर मृत पाया गया

पूर्वी दिल्ली में यूट्यूबर मृत पाया गया

पूर्वी दिल्ली में यूट्यूबर मृत पाया गया
Modified Date: March 10, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: March 10, 2026 10:31 pm IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में रहने वाले 31 वर्षीय यूट्यूबर एवं कारोबारी का शव डीडीए के एक खाली प्लॉट में मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीड़ित के परिवार ने मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान पुष्पेंद्र उर्फ आकाश के रूप में हुई है और वह मंडावली का रहने वाला था। वह शनिवार को घर से बाहर निकला था और तब से लापता था।

परिवार ने दावा किया कि उसके पास लगभग 1.5 लाख रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी, सोने की एक चेन और एक आईफोन था।

पुलिस के अनुसार, आठ मार्च को डीडीए के एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात व्यक्ति के शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी पहचान की।

उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में