Youtuber Suicide: कमरे में इस हाल में मिली महिला यूट्यूबर, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, मामला जानकर उड़े सबके होश

Youtuber Suicide: कमरे में इस हाल में मिली महिला यूट्यूबर, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, मामला जानकर उड़े सबके होश

Youtuber Suicide: कमरे में इस हाल में मिली महिला यूट्यूबर, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, मामला जानकर उड़े सबके होश

Youtuber Suicide | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 26, 2026 / 02:11 pm IST
Published Date: February 26, 2026 2:10 pm IST

हैदराबाद: Youtuber Suicide आज के डिजिटल युग में यूट्यूबर्स अपने कंटेंट और पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। लाखों फॉलोअर्स, लाइक्स और व्यूज उन्हें लोकप्रिय बनाते हैं। कुछ यूट्यूबर्स निजी जीवन की परेशानियों से जूझ रहे हैं। जिसके चलते कई यूट्यूबर्स ने आत्महत्या जैसे कदम उठाए हैं। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से सामने आया है। जहां एक युवा यूट्यूबर ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। बताया जा रहा है कि मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को ‘आई लव यू सो मच’ मैसेज भेजा था, जो अब उसके आखिरी संदेश के रूप में सामने आया है।

Youtuber Suicide मिली जानकारी के अनुसार, मृतका युवा यूट्यूबर की पहचान 21 वर्षीय बोनु कोमली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कोमली मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और पार्ट-टाइम यूट्यूबर थी। वह लाइफस्टाइल, पर्सनल वीडियोज और सोशल मीडिया कंटेंट बनाती थी। पुलिस के अनुसार बीते सोमवार की सुबह 1:34 बजे कोमली ने अपनी मां बी. सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज भेजा- ‘आई लव यू मम्मी सो मच। थम्मुडिनी बागा चूसुको’ (छोटे भाई का अच्छे से ख्याल रखना)। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। जिसके बाद उसकी मां उसे बार बार कॉल करती रही। कोई जवाब नहीं मिला तो मां ने उनकी दोस्त मनसा को सूचना दी। दोपहर करीब 3 बजे मनसा और पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस बुलाई गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर गए तो कोमली छत के पंखे से साड़ी से लटकी मिलीं। पास में सीढ़ी और साड़ी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन साल पुराने रिलेशनशिप में ब्रेकअप के बाद कोमली ने यह कदम उठाया।

कोमली का रिश्ता एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और यूट्यूबर से था। वो विशाखापट्नम का है। बताया जा रहा है कि ब्रेकअप के बाद कोमली लगातार परेशान थी। इससे पहले उन्होंने एक बार और सुसाइड की कोशिश की थी, लेकिन उसे परिवार ने बचा लिया था। पुलिस ने संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया है। फोन रिकॉर्ड्स, मैसेजेस, दोस्तों-रिश्तेदारों के बयान और डिजिटल सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। शव को ओसमानिया जनरल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।