जुबैर ने उच्चतम न्यायालय से उप्र में दर्ज छह प्राथमिकियां रद्द करने की अपील की

जुबैर ने उच्चतम न्यायालय से उप्र में दर्ज छह प्राथमिकियां रद्द करने की अपील की

जुबैर ने उच्चतम न्यायालय से उप्र में दर्ज छह प्राथमिकियां रद्द करने की अपील की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 14, 2022 5:48 pm IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) ‘ऑल्ट न्यूज’ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनके खिलाफ दर्ज छह प्राथमिकियों को रद्द करने की अपील की।

जुबैर ने नयी याचिका में सभी छह मामलों में अंतरिम जमानत देने की अपील भी की है।

उनकी याचिका में इन छह मामलों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल गठित किये जाने को भी चुनौती दी है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में