Damoh Crime News: दबंगों के हौसले बुलंद.. पुलिसकर्मी को जिंदा जलाने की कोशिश, जबरन पिलाई शराब, बंधक बनाकर की मारपीट, फिर..
Damoh Crime News: दबंगों के हौसले बुलंद.. पुलिसकर्मी को जिंदा जलाने की कोशिश, जबरन पिलाई शराब, बंधक बनाकर की मारपीट, फिर..

पुलिसकर्मी को जिंदा जलाने की कोशिश/Image Credit: IBC24
- पुलिसकर्मी को जिंदा जलाने की कोशिश
- डॉयल 100 कग टीम पर दबंगो ने किया हमला
- जबरन शराब पिलाई और बंधक बनाकर मारपीट की
Damoh Crime News: दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दबंगों ने डायल 100 की टीम पर हमला किया। बेतहाशा मारपीट की, इतना ही नहीं पुलिसकर्मी को जिंदा जलाने की कोशिश भी की। इस घटना ने इलाके को चिंता में डाल दिया है कि, जब पुलिस महफूज नहीं तो फिर आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। पूरा मामला दमोह जिले के मगरोन पुलिस थाने से सामने आया है।
Read More: Mainpat Double Murder: पत्नी का गैर मर्द से अफेयर नहीं देखा गया... शक में पति ने टंगिया से बीवी और बच्चे को काट डाला, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
दरअसल, बीती रात करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से मगरोन पुलिस थाने की डायल 100 टीम को एक इवेंट मिला कि पेरवारा गांव में कुछ लोग एक जमीन पर अवैध कब्जा कर उत्पात मचा रहे हैं। कंट्रोल रूम के कहने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची तो कब्जा और उत्पात मचा रहे लोगों ने डायल 100 के पायलट और पुलिस आरक्षक के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। बात सिर्फ बदलूकी तक सीमित नहीं थी, बल्कि पुलिस टीम के मोबाइल फोन छीन लिए जमकर मारपीट की। पुलिस आरक्षक को जबरन शराब पिलाई गई और मौके पर मौजूद एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर उसी जलते ट्रेक्टर में पुलिसकर्मी को फेंकने का प्रयास कर ज़िंदा जलाने की कोशिश की गई।
Read More: PM Modi News: पीएम मोदी से मिलने से पहले मंत्रियों और पदाधिकारियों को करवाना होगा RT-PCR टेस्ट, इस वजह से लिया गया फैसला
इस हमले में पुलिस आरक्षक और पायलेट गम्भीर घायल हुए हैं, जिन्हें दमोह के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को बिंदुवार हमले में घायल पुलिसकर्मी बलराम सिंह लोधी ने बताया कि उसके साथ दबंगो ने क्या क्या किया। वहीं, देर रात जब पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी मिली तो उस गांव में पुलिसबल भेजा गया। घायल पुलिसकर्मी के मुताबिक, हमलावर 30 से 35 की संख्या में थे।
Read More: Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम का भाई गोविन्द पहुंचा राजा के घर.. हत्यारिन बहन के लिए की फांसी की मांग, बहन की सास से गले लगकर खूब रोया, देखें वीडियो..
जिंदा बचकर आये पुलिसकर्मी के बलराम और पायलेट मनोज राजपूत को अब न्याय की उम्मीद है कि उनके साथ हुई घटना के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। वहीं, पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट के साथ जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं और मामले को गंभीरता से लिया गया है।
https://youtu.be/rzFOY0pvtVE
Web Title: Damoh Crime News
दमोह
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm