BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Dantewada Naxal Surrender: लोन वर्राटू अभियान की बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा में 990 से ज्यादा नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, मुख्यधारा में लौटे 238 इनामी माओवादी

Dantewada Naxal Surrender: लोन वर्राटू अभियान की बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा में 990 से ज्यादा नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, मुख्यधारा में लौटे 238 इनामी माओवादी

Dantewada Naxal Surrender | Image Source | IBC24

Dantewada Naxal Surrender | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 05 Jul 2025 | 6:15 pmModified: 05 Jul 2025 | 6:18 pm
HIGHLIGHTS
  1. बंदूक छोड़ विकास की राह पर लौटे नक्सली,
  2. दंतेवाड़ा में 990 से अधिक नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,
  3. मुख्यधारा में लौटे 238 इनामी माओवादी,

दंतेवाड़ा: Dantewada Naxal Surrender: नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ (घर लौट आओ) अभियान ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत अब तक 990 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटने का रास्ता अपनाया है। इनमें से 238 इनामी नक्सली भी शामिल हैं जो वर्षों से जंगल में रहकर हिंसक गतिविधियों में लिप्त थे। साय सरकार के गठन के करीब डेढ साल में ही 339 नक्सलियों ने सरेंडर किया है जिसमें 72 नक्सलियों पर एक करोड 59 लाख रूपये का इनाम है।

Read More : Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के भक्तों ने दिया रिकॉर्ड तोड़ दान! 6 साल में चढ़ावा की राशि 4 गुना बढ़ी, जानिए कितने श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन

Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा संचालित लोन वर्राटु अभियान का स्थानीय गोंडी भाषा में अर्थ है ‘घर लौटो’। यह अभियान नक्सलियों को आत्मसमर्पण कर सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का एक प्रभावशाली प्रयास साबित हुआ है। पुलिस और प्रशासन द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को न केवल सुरक्षा प्रदान की जा रही है बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी नौकरी, आवास, आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधा सहित आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे जरूरी दस्तावेज भी बनाए जा रहे हैं। इससे उन्हें समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।अधिकारियों का कहना है कि लोन वर्राटू अभियान न केवल नक्सलियों को मुख्य धारा में शामिल कर रहा है बल्कि इससे आम जनता में भी सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है। कई नक्सली जो कभी बंदूक उठाए घूमते थे आज खेती-किसानी, मजदूरी, या अन्य रोजगार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

Read More : FIR Against Former BJP MLA: बीजेपी के पूर्व विधायक समेत 100 से ज्यादा लोगों पर FIR, पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

Dantewada Naxal Surrender: पुलिस विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, जागरूकता रैलियों और पंचायत स्तर पर बैठकों के माध्यम से लगातार नक्सलियों से अपील की जा रही है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास और शांति की राह पर लौटें। प्रशासन का कहना है कि समर्पण करने वालों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, बल्कि उन्हें पुनर्वास पैकेज का लाभ दिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों का विकास, स्कूल, अस्पताल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है और नक्सलियों के प्रभाव में कमी आई है।

Read More : Dushyant Singh Suicide Case: पत्नी को छोड़कर साथ रहने का दबाव बना रही थी प्रेमिका, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ठेकेदार ने की आत्महत्या, महिला मित्र वैशाली मिश्रा गिरफ्तार

Dantewada Naxal Surrender: लोन वर्राटू अभियान के तहत प्रशासन की कोशिश है कि जंगल में रह रहे शेष नक्सली भी समाज की मुख्यधारा में लौटें ताकि दंतेवाड़ा जिला विकास की ओर अग्रसर हो सके और यहां शांति और खुशहाली का माहौल कायम हो। अफसरों का कहना है कि समर्पित नक्सलियों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। बीते डेढ साल में 339 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं, इनमें से 72 नक्सलियों पर एक करोड उनसठ लाख रूपये का इनाम है। लोन वर्राटु अभियान को मिल रही सफलताओं और समर्पण के बाद नक्सलियों को मिल रही सुविधाओं का ही नतीजा है कि नक्सली लगातार मुख्यधारा में लौट रहे है। इन समर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर आपरेशंस भी चलाये जाते है, जिनमें पुलिस को बडी सफलताएं भी मिल रही हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: लोन वर्राटू अभियान एक सरकारी पहल है जिसे दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा है। इसका गोंडी भाषा में अर्थ है "घर लौटो"। यह अभियान नक्सलियों को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: 990 Naxalites surrendered their weapons in Lon Varratu campaign

शहर की खबरें

दंतेवाड़ा

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm