BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उत्तर प्रदेश: व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय भतीजी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया

उत्तर प्रदेश: व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय भतीजी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया

उत्तर प्रदेश: व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय भतीजी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया
Bhasha
Published: 11 Feb 2026 | 10:50 pmModified: 11 Feb 2026 | 10:50 pm

देवरिया (उप्र) 11 फरवरी (भाषा) जिले में एक व्यक्ति ने अपनी छह साल की भतीजी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव यहां झरही नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके 52 वर्षीय देवर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से पास के एक प्राथमिक विद्यालय जाने के लिए निकली थी, जहां वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थी।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सुबह 11 बजे बच्ची को स्कूल से बहला फुसला कर गेहूं के खेत में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को झरही नदी में फेंक दिया।

कई ग्रामीणों ने आरोपी को शव ले जाते देखा, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और नदी से शव को बरामद किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनील कुमार सिंह ने कहा, 'बच्ची के रिश्तेदार से पूछताछ की जा रही है, जिसे परिवार ने शिकायत में नामजद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

भाषा सं जफर नोमान

नोमान

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उत्तर प्रदेश: व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय भतीजी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया

शहर की खबरें
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm