Chhattisgarh SIR Latest News: छत्तीसगढ़ में कौन दे रहा मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने का आवेदन?.. ज़िंदा वोटर्स को बताया मृत, खुद सुनें..
Chhattisgarh SIR Latest News: SIR प्रक्रिया के बाद राज्य की वोटर लिस्ट अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और अपडेटेडबन जाती है। इससे चुनाव के दौरान फर्जी मतदान पर रोक लगती है और …

Chhattisgarh SIR Latest News
- SIR पर मुस्लिम समाज का आक्रोश
- 150 वोटरों के नाम कटने का दावा
- प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया
धमतरी: जिले में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को लेकर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। (Chhattisgarh SIR Latest News) आरोप है कि फर्जी आवेदनों के जरिए बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। इस मामले को लेकर आज मुस्लिम समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
150 नाम काटे जाने का दावा
धमतरी जिला मुख्यालय में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के तहत जानबूझकर और साजिश के तहत मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि मगरलोड क्षेत्र से करीब 12 और नवागांव इलाके से लगभग 150 मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।
'ये नागरिक अधिकारों को छीनने जैसा' : मुस्लिम समाज
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि जिन आवेदनों के आधार पर नाम हटाए गए हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं। लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना और बिना समुचित सत्यापन के मतदाताओं के नाम काटना लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है। (Chhattisgarh SIR Latest News) समाज का कहना है कि वोटर लिस्ट से नाम कटना सिर्फ एक कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि नागरिक अधिकारों को छीनने जैसा है।
SIR प्रक्रिया की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण मुस्लिम समाज में नाराज़गी के साथ-साथ चिंता भी गहराती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाम नहीं जोड़े गए, तो वे अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।
150 मतदाताओं के नाम काटने के आवेदन (Magarlod Hinde News)
इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है। प्रशासन का कहना है कि यदि नाम काटने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि SIR प्रक्रिया की अंतिम तिथि 14 फरवरी तय की गई है। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन जांच के बाद कितनी जल्दी और कितना न्यायपूर्ण कदम उठाता है।
क्या है SIR?
SIR in Chhattisgarh: एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन। देश में 1951 से 2004 के बीच यह आठ बार हुआ। अंतिम बार यह 2004 में किया गया था। अब 21 साल बाद यह किया जा रहा है। जबकि यह करीब सात साल बाद होना चाहिए। यह वोटर लिस्ट को माइक्रो लेवल पर शुद्ध करने की प्रक्रिया है। (Chhattisgarh SIR Latest News) इस प्रक्रिया में ऐसे वोटरों की पहचान कर उनके नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिए जाते हैं। जिनकी मृत्यु हो गई है, जो परमानेंट शिफ्ट हो गए हैं, एक ही राज्य में एक से अधिक वोटर कार्ड बनवा रखे हैं, घुसपैठियों ने वोटर कार्ड बनवा लिए, लापता वोटर और ऐसे कुछ विदेशी वोटर जिनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़ गए। इन सभी को एसआईआर प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से बाहर किया जाता है।
क्यों पड़ी SIR की जरूरत?
SIR in Chhattisgarh: चूंकि देश में लंबे समय से एसआईआर प्रक्रिया नहीं हुई थी। ऐसे में राज्यों की वोटर लिस्ट को शुद्ध करना बेहद जरूरी था। इसी वजह से मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर शुरू करने का यह बीड़ा उठाया। जिसके तहत पहले चरण में बिहार में एसआईआर का काम पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण में यूपी और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में एसआईआर की घोषणा कर दी गई है। तीसरे चरण में बाकी बचे राज्यों में इसे शुरू किया जाएगा।
SIR प्रक्रिया में BLO की भूमिका क्या होगी?
BLO यानी Booth Level Officer इस प्रक्रिया की रीढ़ हैं। वे घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान की पुष्टि करते हैं, फॉर्म एकत्र करते हैं और सभी दस्तावेजों का सत्यापन करते हैं। BLO यह भी सुनिश्चित करते हैं कि किसी क्षेत्र में डुप्लीकेट या फर्जी एंट्री न रहे।
अगर आपका नाम 2003 की सूची में नहीं है तो क्या करना होगा?
अगर किसी व्यक्ति का नाम पुरानी वोटर लिस्ट यानी 2003 की सूची में नहीं है, तो उसे Form-6 भरकर नया पंजीकरण कराना होगा। (Chhattisgarh SIR Latest News) यह काम BLO के माध्यम से जा सकता है। आवेदन के साथ पहचान और निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना जरूरी होगा।
SIR प्रक्रिया से वोटर लिस्ट को क्या फायदा होगा?
SIR प्रक्रिया के बाद राज्य की वोटर लिस्ट अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और अपडेटेडबन जाती है। इससे चुनाव के दौरान फर्जी मतदान पर रोक लगती है और हर योग्य नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित होता है। साथ ही, यह चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- लॉन्ग टर्म निवेशकों की लॉटरी! 5 साल में 4000% उछाल, इस खबर ने शेयर को आसमान पर पहुंचाया
- सेबी ने मध्यस्थों के लिए ‘उपयुक्त और सक्षम व्यक्ति’ ढांचे में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा
- मेघालय के सांसद ने शिलांग के ‘निफ्ट’ में पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति की मांग की
- श्रीलंका की नौसेना के तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़ने का मुद्दा उठाया गया रास में
- रास में राघव चड्ढा ने खाद्य मिलावट का मुद्दा उठाया, एफएसएसएआई को मजबूत करने की मांग की
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुस्लिम समाज ने फर्जी आवेदनों से वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप लगाया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh SIR Controversy: Muslim Voters Allege Mass Deletion of Names in Dhamtari
धमतरी
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm