Dhamtari Latest News: मोबाइल पर बात कर रहा था शख्स.. बिगड़ा मौसम फिर सीधे आ गिरी आसमानी बिजली, दर्दनाक मौत..
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Death due to lightning in Dhamtari
- मोबाइल पर बात करते वक्त युवक रोहित सिन्हा पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत।
- शौचालय निरीक्षण करते समय हादसा, मोबाइल फोन जल गया, युवक गंभीर रूप से झुलसा।
- डॉक्टरों ने बिजली के दौरान मोबाइल उपयोग से बचने की दी चेतावनी, गांव में शोक।
Death due to lightning in Dhamtari: धमतरी: जिले के भटगांव में गुरुवार शाम तेज बारिश और गरज-चमक के बीच एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक मोबाइल पर बात कर रहा था।
मृतक की पहचान रोहित कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित अपने घर के पीछे निर्माणाधीन शौचालय का मुआयना करने गया था और उसी दौरान मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जो सीधा उसके पास आकर गिरी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया और मोबाइल फोन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Death due to lightning in Dhamtari:परिजनों ने तुरंत उसे धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों की मानें तो, मोबाइल में मौजूद कुछ रेडियो वेव्स और मेटलिक पार्ट्स आकाशीय बिजली को आकर्षित कर सकते हैं, खासतौर पर जब मौसम खराब हो और बिजली चमक रही हो। हालांकि वैज्ञानिक रूप से यह दावा पूरी तरह प्रमाणित नहीं है, लेकिन विशेषज्ञ गरज-चमक के समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने की सलाह देते हैं।
Death due to lightning in Dhamtari:घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: युवक मोबाइल पर बात करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Death due to lightning in Dhamtar, The reason being told for talking on mobile
धमतरी
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm