Dhamtari News: SDOP ऑफिस के पास की चोरों ने कर दिया बड़ा खेल, अपराधियों में खत्म हो गया पुलिस का खौफ?
धमतरी जिले के कुरूद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक नहीं, बल्कि तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले।

DHAMTARI NEWS
- धमतरी जिले के कुरूद शहर के सांधा चौक में चार नकाबपोश चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े।
- चोरी हुई एसडीओपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
- मेडिकल स्टोर, प्रोविजन स्टोर और हार्डवेयर की दुकान से हजारों रुपए नगद और माल चोरी हुआ।
Dhamtari News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक नहीं, बल्कि तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। वो भी एसडीओपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर। सीसीटीवी में जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसने पूरे शहर को दहला दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
घटना कुरूद शहर के सांधा चौक की बताई जा रही है। जहां बीती रात करीब दो बजे चार नकाबपोश युवक पहुंचे और मेडिकल स्टोर, अमित प्रोविजन स्टोर और हार्डवेयर की दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। सिर्फ कुछ ही मिनटों में चोरों ने हजारों रुपए नगद और माल चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन पुलिस गश्त के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। अब सवाल यही है — जब एसडीओपी कार्यालय के आसपास ही चोरी हो रही है, तो बाकी शहर कितना सुरक्षित है?
व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश
इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश है। लोग कह रहे हैं कि शहर में पुलिस की गश्त सिर्फ दिखावे की रह गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल कुरूद में इस चोरी की वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।क्योंकि जब अफसरों के ऑफिस के पास ही ताले टूट जाएं, तो आम जनता की सुरक्षा अपने आप समझी जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह चोरी धमतरी जिले के कुरूद शहर के सांधा चौक इलाके में हुई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhamtari News: Not one, not two, thieves attacked three shops near the SDOP office simultaneously
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm