BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dhamtari News: कोतवाली थाना के सामने ही फूंका पुलिस का पुतला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप..जानें पूरा मामला

Dhamtari News: सिटी कोतवाली थाना के ठीक सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस का पुतला दहन किया। हैरानी की बात यह रही कि पुतला जलता रहा और सामने मौजूद पुलिस …

Dhamtari News: कोतवाली थाना के सामने ही फूंका पुलिस का पुतला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप..जानें पूरा मामला
Dr.Anil Shukla
Published: 31 Dec 2025 | 9:58 pmModified: 31 Dec 2025 | 10:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. सख़्ती सभी दलों पर एक जैसी लागू नहीं
  2. जिस पुतले को जलाया गया वह खुद पुलिस का
  3. पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में चर्चा तेज

धमतरी: Dhamtari News, धमतरी में आज सियासी विरोध का एक अनोखा और चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। जहां सिटी कोतवाली थाना के ठीक सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस का पुतला दहन किया। हैरानी की बात यह रही कि पुतला जलता रहा और सामने मौजूद पुलिस पूरे घटनाक्रम की मूक दर्शक बनी रही।

सख़्ती सभी दलों पर एक जैसी लागू नहीं

यह मामला धमतरी की सिटी कोतवाली थाना परिसर के सामने की हैं। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते हुए जिला पुलिस का पुतला लेकर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में पुतला दहन किया। कांग्रेस का आरोप है कि जब भी कांग्रेस किसी मुद्दे को लेकर पुतला दहन करती है तो पुलिस प्रशासन पूरी ताकत झोंक देता है और किसी भी हाल में पुतला जलाने से रोक देता है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सख़्ती सभी दलों पर एक जैसी लागू नहीं होती।

जिस पुतले को जलाया गया वह खुद पुलिस का

Dhamtari News, आज का विरोध प्रदर्शन इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह कार्यक्रम सिटी कोतवाली थाना के सामने आयोजित किया गया और जिस पुतले को जलाया गया वह खुद पुलिस का था। कांग्रेस का दावा है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान न तो किसी कार्यकर्ता को रोका गया, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ नहीं, बल्कि उस सोच के खिलाफ है जो एक ही तरह के राजनीतिक कार्यक्रमों में अलग-अलग मापदंड अपनाती है।

पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में चर्चा तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में चर्चा तेज हो गई है, लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पुलिस प्रशासन वास्तव में निष्पक्ष है या फिर आरोपों में कुछ सच्चाई है? फिलहाल इस मामले में सिटी कोतवाली या जिला पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस के इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। सिटी कोतवाली थाना के सामने पुलिस का पुतला दहन और पुलिस की खामोशी धमतरी में यह दृश्य अब सवालों का कारण बन चुका है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इन आरोपों पर क्या सफाई देता है।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhamtari News: Police effigy burnt in front of Kotwali police station, Congress workers made serious allegations… know the whole matter

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm