भिलाई में बच्चे को अगवा करने की कोशिश! बाबा के भेष में पहुंचे बदमाशों ने दिया ऐसा लालच
Attempt to kidnap a child in Bhilai: बताया जा रहा है कि जब वे बच्चे को बहलाने में लगे थे तो कुछ लोगों की नजर इन दोनों पर पड़ गई। …

गुरुवार की सुबह खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास साधु के भेष में पहुंच दो लोगों ने बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने की कोशिश की। हालाकि बच्चे की सूझबूझ के कारण वे सफल नहीं हो पाए।
भिलाई। Attempt to kidnap a child in Bhilai दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र में एक बच्चे के अपहरण की कोशिश करने का मामला मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास साधु के भेष में पहुंच दो लोगों ने बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने की कोशिश की। हालाकि बच्चे की सूझबूझ के कारण वे सफल नहीं हो पाए।
बताया जा रहा है कि जब वे बच्चे को बहलाने में लगे थे तो कुछ लोगों की नजर इन दोनों पर पड़ गई। जिसके बाद जल्दबाजी में लोगों ने पुलिस को को इस मामले की जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी हंगामे के बीच दोनों बाबाओं को हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा के भेष में भगवा वस्त्र पहने दो व्यक्ति खुर्सीपार के गणेश मंदिर के पास सड़क से गुजर रहे करीब 10 साल के बच्चे को बिस्किट का लालच दे रहे थे। बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया तो दोनों उसे बोरे में भरने का प्रयास करने लगे, जिससे बच्चा चिल्लाने लगा।
वहीं बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। जिसके बाद बाबा भेषधारी दोनों वहां से भाग गए। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में दोनों बाबा भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
read more: NVIDIA AI Summit 2024: रिलायंस और एनविडिया का आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के लिए हुआ करार
बच्चा चोरी की खबर से सनसनी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाबा के भेष में बच्चे को अगुवा करने का प्रयास किया गया। बच्चे ने बताया कि वह अपने पिता को टिफिन देने दोपहर में जाता है। गुरुवार को 11 से 12 बजे के बीच वह टिफिन देने निकला और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। इसके बाद इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बाबा को हिरासत में लिया गया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Attempt to kidnap a child in Bhilai! Criminals disguised as Baba offered such a lure
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am