BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bangladeshi in Chhattisgarh: दुर्ग में STF की स्ट्राइक.. दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार, कॉल सेंटर और स्पा सेंटर में कर रही थी काम

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में राज्यों को निर्देश जारी किए थे कि वे अपने-अपने इलाकों में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करें और अगर उनके दस्तावेज पूरे …

Bangladeshi Arrested in Chhattisgarh Durg

Bangladeshi Arrested in Chhattisgarh Durg

satya prakash
Published: 24 May 2025 | 5:19 pmModified: 24 May 2025 | 5:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. दुर्ग में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, आठ साल से फर्जी दस्तावेजों पर रह रहीं थीं।
  2. महिलाएं रायपुर के कॉल सेंटर और स्पा में काम कर रहीं थीं, पुलिस कर रही पूछताछ।
  3. केंद्र सरकार के ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ के तहत अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान और कार्रवाई जारी।

Bangladeshi Arrested in Chhattisgarh Durg: दुर्ग: केंद्र सरकार के सख्त निर्देशों के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों की पहचान और जांच का काम तेजी से चल रहा है। खासतौर पर उन पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की खोजबीन की जा रही है, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे हैं। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अहम कार्रवाई सामने आई है।

Read More: Raipur Sudden Rainfall: कुछ घंटों की बारिश ने बिगाड़ी रायपुर की सूरत! सड़कें बनी तालाब, कॉलोनियों में पानी भरने से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Bangladeshi Arrested in Chhattisgarh Durg: दुर्ग की स्पेशल टास्क फोर्स ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है, जो पिछले कई वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। जांच में सामने आया है कि ये दोनों महिलाएं रायपुर के कॉल सेंटर और स्पा सेंटर में काम कर रही थीं। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम शनाया नूर और खुशबू बेगम बताया।

आठ साल पहले आई थी रायपुर

Bangladeshi Arrested in Chhattisgarh Durg: पुलिस को दिए बयान में दोनों महिलाओं ने कबूला कि वे बांग्लादेश के दीनारपुर की रहने वाली हैं और करीब आठ साल पहले भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई थीं। उन्होंने बताया कि रायपुर, भिलाई और दुर्ग में वे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रही थीं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन महिलाओं को यहां किसने पनाह दी, किस नेटवर्क के जरिए वे बॉर्डर पार कर भारत आईं और इनका संपर्क किन-किन लोगों से रहा।

Read Also: Naxalites Encounter Ground Zero: जहां मारा गया नक्सलियों का सरदार 'बसवाराजू' वहां पहुंची IBC24 की टीम.. 11 घंटो में 45 किलोमीटर का पैदल सफर.. देखें पूरा मंजर..

केंद्र का राज्यों को निर्देश

Bangladeshi Arrested in Chhattisgarh Durg: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में राज्यों को निर्देश जारी किए थे कि वे अपने-अपने इलाकों में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करें और अगर उनके दस्तावेज पूरे नहीं हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कई पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: दुर्ग की स्पेशल टास्क फोर्स ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेजों पर भारत में अवैध रूप से रह रही थीं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bangladeshi Arrested in Chhattisgarh, Durg Was living in India for eight years on the basis of fake documents

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm