Bhilai Latest Crime News: भिलाई में शराबी बीवी से तंग आ चुका था पति, करती थी हंगामा.. मौत के घाट उतार कर रची ये कहानी..
पुलिस ने खुलासे के बाद आरोपी पति को फ़ौरन हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल ली है।

Bhilai Latest Crime News
- शराबी पत्नी से तंग आ चुका था पति
- गला दबाकर की हत्या, फिर रची कहानी
- पीएम रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा
Bhilai Latest Crime News: दुर्ग: आपने ख़बरों में सुना होगा कि, घर का मुखिया यानी पति अक्सर शराब पीकर हंगामा करते है, पत्नी और बच्चों के साथ हिंसा करते है। हालांकि दुर्ग जिले के भिलाई के पाटन थाना क्षेत्र में इससे उलट मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी बीवी की शराबखोरी से बेहद परेशान था। वह अक्सर शराब के नशे में हंगामा और विवाद करती थी। वही अब बीवी के शराब की लत ही उसके मौत की भी वजह बन गई।
पीएम रिपोर्ट ने किया साजिश का पर्दाफाश
पत्नी के आदतों से परेशान पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति ने बीवी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा पूछताछ, जाँच और पीएम रिपोर्ट के सामने आने के बाद हुआ है।
पुलिस के सामने कबूला अपराध
Bhilai Latest Crime News: इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपी पति ने पुलिस को बताया था कि, उसके बीवी की मौत बेहोश होकर गिरने से होना बताया था। इसके बाद शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि, महिला की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने इस खुलासे के बाद आरोपी पति को फ़ौरन हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल ली है। हत्यारोपी पति को न्यायलय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।
पति ने पत्नी की गला दबाकर कर की हत्या, पत्नी की नशे की लत से परेशान था पति #Chhattisgarh #Bhilai #Crime #CGNews @PoliceDurg
— IBC24 News (@IBC24News) September 20, 2025
भिलाई में ठगी का मामला भी
भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। यहाँ एक फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम के जरिए करीब 25 लोगों से 65 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक फर्जी कंसल्टेंसी और इन्वेस्टमेंट कंपनी बनाकर लोगों को शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने का झांसा दे रहे थे। उन्होंने निवेशकों को हर महीने 15 से 20 प्रतिशत तक का ब्याज देने का लालच दिया था। शुरूआत में कुछ लोगों को भुगतान कर भरोसा भी जीत लिया, लेकिन बाद में रकम लेकर फरार हो गए।
निवेशकों को जैसे ही ठगी का अहसाह हुआ, उन्होंने तत्काल स्मृतिनगर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लियाइनमें एक महिला और पति-पत्नी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि ठगी की राशि और पीड़ितों की संख्या और भी अधिक हो सकती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पति ने शराबी पत्नी से तंग आकर गला दबाकर हत्या कर दी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai Shocker: Husband Kills Alcoholic Wife, Fakes Accident – Postmortem Report Exposes Murder
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm