Bhilai Crime News: पड़ोस की लड़की से शादी करना चाहता था युवक… इनकार सुनकर बौखलाया आशिक, युवती के चेहरे पर गर्म तेल फेंककर हुआ फरार
पड़ोस की लड़की से शादी करना चाहता था युवक…इनकार सुनकर बौखलाया आशिक…Bhilai Crime News: The young man wanted to marry the girl

Bhilai Crime News | Image Source | IBC24
- भिलाई में आशिक ने दिया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम,
- शादी से इंकार पर युवक ने महिला के चेहरे पर फेंका खौलता तेल,
- युवती के चेहरा और गर्दन झुलसी, आरोपी फरार,
भिलाई: Bhilai Crime News: छावनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने महिला पर खौलता तेल फेंक दिया। हमले में महिला का चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गई। फिलहाल पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है।
Bhilai Crime News: मामले की पुष्टि करते हुए सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि छावनी कैंप-1 निवासी शकुंतला गायकवाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पड़ोसी उससे शादी करना चाहता था लेकिन वह युवक उसे पसंद नहीं था। महिला ने कई बार उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया जिससे नाराज होकर आरोपी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
Bhilai Crime News: बताया गया कि बीती रात आरोपी युवक अचानक शकुंतला के घर पहुंचा और पहले से गर्म किया गया खौलता तेल उसके चेहरे पर फेंक दिया। इस हमले में महिला का चेहरा और गर्दन गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत छावनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस घटना में आरोपी युवक ने महिला के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर नाराज होकर खौलता तेल उसके चेहरे पर फेंक दिया। यह एक बदले की मानसिकता से की गई हिंसक वारदात थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai Crime News: The young man wanted to marry the girl from the neighbourhood... The lover got furious after hearing the refusal, ran away after throwing hot oil on the girl's face
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm