Durg Rape and Murder Case: दुर्ग में मासूम से दुष्कर्म-हत्या का मामला.. कांग्रेस ने बनाई 5 मेम्बरों की जांच कमेटी, संगीता सिन्हा को कमान
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, “दिवंगत बालिका के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना …

India Pakistan War Latest News/ Image Credit: IBC24 File Photo
- कांग्रेस ने दुर्ग कांड पर जांच समिति बनाई।
- परिजनों से दुर्व्यवहार, पुलिस पर गंभीर आरोप लगे।
- मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया, सजा का आश्वासन।
Congress will investigate the Durg Rape and Murder case : दुर्ग: जिले में 6 साल की मासूम के साथ अनाचार के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ समेत देशभर के लोगों में भारी आक्रोश है। हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है, आरोपी के लिए फांसी जैसी सख्त सजा की मांग कर रहा है। बात प्रदेश में सियासी बवाल की करें तो यहां मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस आज इस पूरे मुद्दे पर राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। विपक्ष के नेता कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे है।
बहरहाल सरकारी और पुलिस जाँच से इतर कांग्रेस ने भी पूरे मामले की जांच का फैसला किया है और पांच सदस्यों वाली कमेटी का गठन किया है। इस जांच समिति की कमान विधायक संगीता सिन्हा को सौंपा गया है। वही उनके अलावा कमेटी में विधायक हर्षिता बघेल, यशोदा वर्मा, पूर्व विधायक छन्नी साहू और राजनांदगांव की पूर्व महापौर हेमा देशमुख को शामिल किया है।

परिजनों की पिटाई
Congress will investigate the Durg Rape and Murder case : कांग्रेस ने इस मामले में सोशल मीडिया में पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि, ये कैसा न्याय? ये कैसी कार्यवाही? दुर्ग में कन्याभोज के लिए निकली जिस बच्ची की हत्या और दुराचार हुआ, उसी बच्ची के शोकाकुल महिला परिजनों की पुलिस ने पिटाई कर दी। यहाँ तक की मासूम छोटी बच्ची को भी नहीं छोड़ा और रात को ढाई बजे थाने लेजाकर उसकी पिटाई कर दी और ट्रेन की पटरी पर लिटा देने की धमकी भी दी। प्रशासन अपनी विफलता का गुस्सा निर्दोष महिला परिजनों पर निकाल रहा है। हवा में लाठी चलाने के बजाय भाजपा प्रशासन नशे को प्रोत्साहन देना बंद करे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।”

सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुःख
Durg Rape-Muder News Latest Update: पूरे मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जाहिर करते हुए लिखा कि, दुर्ग जिले के उरला में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यह मानवता को कलंकित करने वाला, सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अपराधियों को समय सीमा के भीतर कड़ी से कड़ी सजा मिले। कुछ संदिग्धों को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ हो रही है। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।”
Congress will investigate the Durg Rape and Murder case : मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, “दिवंगत बालिका के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!”
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress will investigate the Durg Rape and Murder case, formed a 5-member investigation committee
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am