Diarrhea Outbreak in Bhilai: पाटन के इस गांव में डायरिया का कहर, गंदे पानी से फैली बीमारी, 60 से ज्यादा ग्रामीण बीमार, मचा हड़कंप
पाटन के इस गांव में डायरिया का कहर, गंदे पानी से फैली बीमारी…Diarrhea Outbreak in Bhilai: Diarrhea wreaks havoc in this village of Patan

Diarrhea Outbreak in Bhilai | Image Source | IBC24
- भिलाई: पाटन ब्लॉक के तर्री घाट में फैले डायरिया,
- टंकी-नाली की अनदेखी पड़ी भारी,
- 60 से ज्यादा ग्रामीण बीमार,
भिलाई: Diarrhea Outbreak in Bhilai: पाटन ब्लॉक के तर्री घाट में डायरिया तेजी से पैर पसार रहा है। पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल हुए मरीजो की संख्या बढ़ कर 20 तक पहुंच गई है। वही 20 से ज्यादा मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है।
Diarrhea Outbreak in Bhilai: गांव में डायरिया फैलने के पीछे सबसे बड़ा कारण नाली के नीचे दबी पाइपलाइन है। इस गन्दी नाली के नीचे से गुजराती पाइप लाइन में कई जगह छेद भी हो चुके हैं। जिसकी वजह से गंदा पानी पीने के पानी की पाइपलाइन में जा रहा है। यही वजह है कि यहां डायरिया फैला हुआ है। गांव के साहू पारा में सबसे ज्यादा डायरिया के मरीज सामने आए हैं। यहां पर कुछ मरीजों की हालत इतनी खराब थी कि आज उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं अन्य मोहल्ले में भी कई मरीज सामने आ रहे हैं ।
Diarrhea Outbreak in Bhilai: इधर डायरिया फैलने की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला यहां दो दिनों से चक्कर काट रहा है। लेकिन धरातल पर काम कुछ नजर नहीं आ रहा। गंदी के आसपास नाली पर ना तो ब्लीचिंग पाउडर डाला गया और ना ही इसे साफ किया गया। हालांकि गांव के लोग बता रहे हैं कि यहां मौजूद दोनों टंकियां की सफाई की गई है और वहां पर दवाई भी डाली गई है। जिसकी वजह से आज दिन भर पानी की सप्लाई नहीं हुई।
Diarrhea Outbreak in Bhilai: साहू मोहल्ला के लोगों का कहना है कि उन्हें अब एक हैंडपंप की जरूरत है, ताकि वह निश्चिंत होकर उसका पानी पी सके क्योंकि नल के पानी में अब बदबू भी आने लगी है। वही मोहल्ले में थोड़ी दूर पर मौजूद नलकूप में भी लाल पानी की समस्या हो रही है। इधर सरपंच चंद्रिका चन्द्राकर ने कहा कि गांव में अचानक डायरिया फैल गया है और पानी की जांच रिपोर्ट के बाद ही हकीकत सामने आई है। उन्होंने खुद गांव का दौरा किया है। स्वास्थ विभाग की टीम भी आई थी। जिसके बाद गांव में सर्वे कर दवा भी बांटी गई है।
Diarrhea Outbreak in Bhilai: इधर बीएमओ भुवनेश्वर कठोतिया का का कहना है कि डायरिया की स्थिति कंट्रोल में है और अब तक करीब 25 से 30 मरीज के सामने आए हैं इनमें से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में 6 और निजी अस्पताल में चार मरीज दाखिल है जबकि घर-घर जाकर दवा भी दी गई है।
Diarrhea Outbreak in Bhilai: हालांकि सरपंच के अपने दावे और अपनी बात है, लेकिन गांव में सालो से बिना सफाई वाली टंकी, नाली के नीचे दबी पाइपलाइन और नलकुपो से आता गंदा पानी डायरिया फैलाने के लिए पर्याप्त है। गांव में 60 से ज्यादा लोग डायरिया से प्रभावित होने के बाद अब कही जाकर टंकी की सफाई की गई। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि ग्राम पंचायत पंच सरपंच गांव के प्रति कितने ज़िम्मेदार है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डायरिया फैलने का मुख्य कारण दूषित पानी और खराब साफ-सफाई होती है। तर्री घाट में डायरिया का मुख्य कारण नाली के नीचे दबी और टूटी हुई पानी की पाइपलाइन है, जिससे गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Diarrhea Outbreak in Bhilai: Diarrhea wreaks havoc in this village of Patan, disease spread due to dirty water, more than 60 villagers sick, panic created
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm