Durg Traffic Awareness: अगली बार साथ लेकर चला जाऊंगा… सड़क सुरक्षा का नया तरीका, यमराज ने लोगों को दी चेतावनी!
अगली बार साथ लेकर चला जाऊंगा… सड़क सुरक्षा का नया तरीका…Durg Traffic Awareness: Next time I will take it with me… New method of…

Durg Traffic Awareness: Image Source-IBC24
दुर्ग : Durg Traffic Awareness जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज रात सिविक सेंटर में ट्रैफिक पुलिस ने अनोखे तरीके से लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान यमराज बनकर पहुंचे और वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने की सलाह दी। यमराज की भूमिका निभाते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे बड़ा कारण वाहन चालकों का हेलमेट न पहनना है, जिससे उनकी जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। जवानों ने यह भी कहा कि हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। यदि हम हेलमेट नहीं पहनेंगे तो यमराज का बुलावा जल्दी आ सकता है।
Durg Traffic Awareness: इस अवसर पर एडिशनल एसपी ट्रैफिक रिचा मिश्रा ने कहा, "सोते हुए लोगों को जगाना आसान होता है, लेकिन जागते हुए सोते लोगों को जगाना काफी मुश्किल है। अगर हमें और हमारे परिवार को प्यार है, तो हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि महीने भर से ट्रैफिक पुलिस दुर्गा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जा रही है, लेकिन अब सख्ती बरती जाएगी और हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिविक सेंटर में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के और तीन सवारी बैठाकर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों की जमकर क्लास ली।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हेलमेट न पहनने से सिर की गंभीर चोटों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे दुर्घटना में मौत तक हो सकती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Durg Traffic Awareness: Next time I will take it with me... New method...
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm